जो जीते हैं उन्हें बधाई: रुझानों में अमेठी से 1.65 लाख मतों से पिछड़ने के बाद स्मृति ईरानी
रुझानों में उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से 1.65 लाख मतों से पिछड़ने के बाद केंद्रीय मंत्री व बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने प्रतिक्रिया दी है। स्मृति ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आभारी हूं जिनकी सरकारों ने 30 वर्षों का काम 5 वर्षों में पूरा किया...जो जीते हैं, मैं उन्हें बधाई देती हूं।"
read more at X


