जो सुशांत राजपूत ने किया मैंने भी वही करने के बारे में सोचा था: ज़िंदगी के बुरे दौर पर विवेक
अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने ज़िंदगी के बुरे दौर से गुज़रने का अनुभव साझा करते हुए बताया है, "मैंने वह (बुरा) दौर देखा है। ऐसा नहीं कि मैंने उन चीज़ों के बारे में नहीं सोचा जो सुशांत सिंह राजपूत ने कीं।" उन्होंने बताया, "खुशनसीब हूं कि मुझे संभालने के लिए मेरा परिवार साथ था...मां की गोद में सिर रखकर रोया था।"


