Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जोशीमठ के बाद उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में भी मकानों में पड़ने लगीं दरारें

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 11 January, 2023
उत्तराखंड में जोशीमठ के बाद टिहरी गढ़वाल में भी भवनों में दरारें आ रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, टिहरी झील के पास स्थित गांवों में भूस्खलन हो रहा है और चंबा टनल के पास व ऊपर स्थित मकानों में दरार आ रही है। एक स्थानीय निवासी ने कहा, "नगर निगम अधिकारियों ने शिकायत पर ठोस कार्रवाई नहीं की।"
read more at ANI