जोशीमठ में दरार वाले भवनों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई, जल रिसाव घटा: अधिकारी
उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि जोशीमठ में दरार वाले भवनों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई है। बकौल विभाग, जोशीमठ में ज़मीन से निकलने वाला पानी अब 170 लीटर प्रति मिनट रह गया है जो 6 जनवरी को 540 लीटर प्रति मिनट था। जोशीमठ में 863 भवनों में दरारें पाई गई हैं।
read more at abp न्यूज़


