Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ज्ञानवापी को मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा, मस्जिद में त्रिशूल क्या कर रहा है?: सीएम योगी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 31 July, 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर कहा है, "ज्ञानवापी को मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा।" उन्होंने कहा, "त्रिशूल मस्जिद में क्या कर रहा है...ज्योतिर्लिंग व देव-प्रतिमाएं हैं, पूरी दीवारें चिल्ला-चिल्लाकर क्या कह रही हैं?" सीएम ने कहा, "मुस्लिम समाज से प्रस्ताव आना चाहिए कि हमसे ऐतिहासिक गलती हुई...हम चाहते हैं गलती का समाधान हो।"