ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट अभी तैयार नहीं, कोर्ट से मांगेंगे 3-4 दिन का समय: अधिकारी
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के सिविल कोर्ट में असिस्टेंट कोर्ट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह ने बताया है कि ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट केवल 50% तैयार है और अभी पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा, "हम आज कोर्ट के समक्ष रिपोर्ट पेश नहीं कर पाएंगे...कोर्ट से 3-4 दिन का समय मांगेंगे।" बकौल सिंह, "सर्वे 14-16 मई के बीच 3-दिनों तक चला।"
read more at ABP न्यूज़


