ज्योतिरादित्य सिंधिया के घर पहुंचे दिग्विजय सिंह, राजमाता के निधन पर जताया शोक
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के घर (ग्वालियर) पहुंचे और उनकी दिवंगत मां माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि दी। दिग्विजय के साथ राज्यसभा सांसद अशोक सिंह भी मौजूद थे। दिग्विजय सिंह ने कहा, "राजमाता का जाना बेहद दुखद है और यह कभी न भरने वाली क्षति है।"
read more at ABP न्यूज़


