झांसी के मंडल रेलवे अस्पताल में घुसे घोड़े, उन्हें देखकर भागने लगे डॉक्टर व स्टाफ
उत्तर प्रदेश के झांसी के मंडल रेलवे अस्पताल में 2 घोड़े घुस गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों घोड़े रेडियोलॉजी और सीएमएस ऑफिस तक पहुंच गए और उन्हें देखकर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और स्टाफ भागने लगे। घोड़े 30 मिनट तक अस्पताल में रहे और इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी मची रही।
read more at X


