झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का हुआ निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन हो गया है। वह अपने आवास के बाथरूम में गिर गए थे और ब्रेन हेमरेज के बाद दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने X पर कहा, "ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा...अंतिम जोहार दादा।"
read more at ABP न्यूज़


