झारखंड के हज़ारीबाग में महाशिवरात्रि पर बवाल के बाद धारा 163 लागू
हज़ारीबाग (झारखंड) में महाशिवरात्रि पर बुधवार को 2 समुदायों में हुई हिंसक झड़प के बाद ज़िले के कुछ हिस्सों में धारा 163 लगाई गई है। इसके तहत जुलूस निकालने, पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने व हथियार लेकर चलने आदि पर प्रतिबंध है। रांची के सांसद संजय सेठ ने हिंसा के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को ज़िम्मेदार ठहराया है।
read more at ABP न्यूूज़


