Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

झारखंड कैबिनेट ने 'मंईयां सम्मान योजना' की राशि ₹1,000 से बढ़ाकर की ₹2,500

short by रघुवर झा / on Monday, 14 October, 2024
रांची (झारखंड) में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' की राशि ₹1,000 से बढ़ाकर ₹2,500 करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई। दिसंबर से लाभार्थी महिलाओं के खाते में बढ़ी हुई राशि भेजी जाएगी। कैबिनेट ने पारा शिक्षकों को ईपीएफ सुविधा देने के प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दी है।