Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

झारखंड में 25-50 वर्ष के आयु वर्ग की आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओं को दिए जाएंगे ₹1000/माह

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 21 June, 2024
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राज्य में 25-50 वर्ष के आयु वर्ग की आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओं को आर्थिक सहायता के तौर पर ₹1000/माह देने की घोषणा की है। इस योजना का नाम 'मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन योजना' रखा गया है। मुख्यमंत्री सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द ही इस योजना की शुरुआत करें।