झारखंड में काउंटिंग से पहले JMM ने की मतगणना केंद्रों के पास इंटरनेट बंद करने की मांग
झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर मतगणना केंद्रों के पास दो किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट बंद करने की मांग की है। जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने अपने पत्र में दावा किया है, "बीजेपी ने मतगणना केंद्रों के बाहर अन्य राज्यों से बुलाए गए इलेक्ट्रॉनिक विशेषज्ञों को तैनात किया है। यह गंभीर मामला है।"
read more at R.भारत


