झारखंड में दो ट्रेनों की टक्कर का वीडियो आया सामने
साहिबगंज (झारखंड) में दो मालगाड़ियों की टक्कर का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। रेलवे सेटिंग यार्ड में पत्थर से लदी एक मालगाड़ी के डिब्बे अचानक बिना इंजन के खिसकते हुए दूसरी मालगाड़ी से टकरा गए। इस घटना में कई डिब्बे पटरी से उतर गए और एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। हालांकि, इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।
read more at ABP न्यूज़


