Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

झारखंड में नए मंत्रियों के बीच विभागों का हुआ बंटवारा, सीएम सोरेन ने अपने पास रखे 5 विभाग

short by खुशी / on Friday, 6 December, 2024
झारखंड में कैबिनेट विस्तार के अगले दिन ही (शुक्रवार को) नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पास कार्मिक, गृह व पथ निर्माण समेत 5 विभाग रखे हैं। वहीं, मंत्री राधा कृष्ण किशोर को वित्त, वाणिज्य-कर, संसदीय कार्य विभाग समेत 4 विभाग, दीपक बिरुवा को परिवहन समेत 2 विभाग मिले हैं।