Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

झारखंड में बदला स्कूल का समय, सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

short by श्वेता भारती / on Saturday, 22 June, 2024
झारखंड में मौसम में बदलाव को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। विभाग के आदेश के मुताबिक, सभी कक्षाएं अब 30 जून तक सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक और 1 जुलाई से 31 मार्च 2025 तक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जाएंगी।