झारखंड में मुठभेड़ के दौरान मार गिराए गए JJMP के 3 नक्सली, AK47 व 2 इंसास बरामद
झारखंड के गुमला में शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 नक्सलियों को मार गिराया गया। पुलिस ने मौके से एके-47 और 2 इंसास राइफल बरामद की हैं। मारे गए नक्सलियों के प्रतिबंधित संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सदस्य होने का संदेह है जो प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) से अलग हुआ समूह है।
read more at Times Now नवभारत


