झारखंड में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED बम ब्लास्ट में 3 CRPF जवान घायल, अस्पताल में भर्ती
चाईबासा (झारखंड) में बुधवार को सर्च अभियान के दौरान आईईडी बम के विस्फोट में सीआरपीएफ के 3 जवान घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि एक दिन पहले ही सीआरपीएफ ने सर्च अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और हथियार बरामद किए थे।
read more at हिन्दुस्तान


