झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण वर्मा JMM में हुए शामिल
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले गिरिडीह में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण वर्मा ने शनिवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) में शामिल हो गए। वर्मा ने जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बकौल वर्मा, बीजेपी अब सिद्धांत और आदर्शों वाली पार्टी नहीं रही।
read more at ABP न्यूज़


