Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

झड़प पर पहलवानों ने कहा- नशे में पुलिसकर्मी ने गालियां दीं; दिल्ली पुलिस ने किया खंडन

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 4 May, 2023
जंतर-मंतर (दिल्ली) पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने आरोप लगाया है कि बुधवार रात झड़प के दौरान शराब के नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने विरोध कर रहीं महिला पहलवानों को धक्का दिया और गालियां दीं। पुलिस ने आरोपों का खंडन कर कहा, "पहलवानों ने गलत तरीके से पुलिसकर्मी को रोका और उस पर नशे में होने का आरोप लगाया।"