Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

झारखंड की गाण्डेय विधानसभा सीट से उप-चुनाव लड़ेंगी पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना

short by सौरभ भटनागर / on Thursday, 25 April, 2024
लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा उप-चुनाव 2024 के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की। सूची के मुताबिक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन गाण्डेय विधानसभा सीट से उप-चुनाव लड़ेंगी। वहीं, जमशेदपुर लोकसभा सीट से समीर मोहन्ती जेएमएम के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।