Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

झारखंड के एक स्टील प्लांट में मरम्मत कार्य में लगे 3 मज़दूरों की ऊंचाई से गिरने पर मौत

short by जय शंकर ठाकुर / on Tuesday, 28 September 2021
बोकारो (झारखंड) स्थित वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में सोमवार को मरम्मत कार्य कर रहे 3 ठेका मज़दूरों की ऊंचाई से गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शाहनवाज़ आलम, मोहम्मद ओसामा और मोहम्मद सुल्तान के रूप में हुई है। कंपनी की जनसंपर्क अधिकारी शिल्पी शुक्ला के अनुसार, मामले की जांच हो रही है।