झारखंड के एक्सएलआरआई स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के 22 छात्र हुए कोविड-19 से संक्रमित
जमशेदपुर (झारखंड) के एक्सएलआरआई स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि कॉलेज के 22 छात्र कोविड-19 से संक्रमित हो गए। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें अभी 100 अन्य की कोविड-19 जांच रिपोर्ट का इंतजार है। बकौल कॉलेज प्रशासन, सभी कोविड-19 पॉज़िटिव छात्रों में हल्के लक्षण हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नज़र रखी जा रही है।
read more at हिन्दुस्तान


