झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, 3 कर्मचारी हुए घायल
झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में शनिवार को कथित तौर पर एक बैटरी में हुए विस्फोट के कारण भीषण आग लग गई। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, घटना में 3 संविदा कर्मचारियों को हल्की चोटें आईं और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। वहीं, दमकल की 5 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं जिससे स्थिति पर काबू पाया गया।
read more at ABP न्यूज़


