Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन को रांची के अस्पताल में करवाया गया भर्ती

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 9 February, 2023
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन को रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल ने बताया कि उन्हें सांस लेने में समस्या होने के बाद यहां लाया गया और एक मेडिकल बोर्ड उनकी शुरुआती जांच कर रहा है। शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता हैं।