Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

झारखंड के सीएम पद से इस्तीफा दे चुके हेमंत को ईडी ने ज़मीन घोटाला मामले में किया गिरफ्तार

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 1 February, 2024
हेमंत सोरेन के झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को उन्हें कथित ज़मीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले ईडी ने उनसे 7 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। गौरतलब है कि जेएमएम के उपाध्यक्ष चंपई सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।