झारखंड में 5 पूर्व मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में एसीबी जांच के आदेश
झारखंड सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को बीजेपी के रघुवर दास के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के 5-मंत्रियों की कथित आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। इन मंत्रियों में रणधीर सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, लुईस मरांडी, नीरा यादव व अमर कुमार बाउरी के नाम हैं। मामले पर झारखंड हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है।
read more at हिन्दुस्तान


