झारखंड में कॉन्स्टेबल ने एएसआई की गोली मारकर की हत्या, मामूली बात पर हुआ था विवाद
झारखंड के लोहरदगा में बुधवार रात एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने राइफल से अपने सहकर्मी एएसआई की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। बकौल पुलिस, दोनों एकसाथ किराए के मकान में रहते थे और हत्या करने के बाद भी जवान फायरिंग करता रहा।
read more at भाषा


