झारखंड में घरेलू सहायिका को बंधक बनाकर रखने के आरोप में निलंबित बीजेपी नेता हुईं अरेस्ट
रांची (झारखंड) पुलिस ने सेवानिवृत आईएएस अधिकारी की पत्नी और निलंबित बीजेपी नेता सीमा पात्रा को घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पात्रा पर घरेलू सहायिका को वर्षों तक बंधक बनाकर रखने, उसे गर्म तवे से जलाने और पेशाब चाटने पर मजबूर करने के आरोप हैं। पुलिस ने हाल ही में सहायिका को बचाया था।
read more at NewsBytes हिन्दी


