Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

झारखंड में बर्ड फ्लू का मामला आया सामने, राज्य सरकार ने सभी ज़िलों को जारी किया अलर्ट

short by अनिल कुमार / on Wednesday, 22 February, 2023
बोकारो (झारखंड) में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद पशुपालन निदेशालय ने सभी ज़िलों को अलर्ट जारी किया है। बोकारो स्थित सरकारी फर्म से भोपाल (मध्य प्रदेश) स्थित आईसीएआर लैब में भेजे गए सैंपल में बर्ड फ्लू के एच5एन1 वैरिएंट की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने कहा, "प्रभावित क्षेत्रों में चिकन/बत्तख आदि की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।"