Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

झारखंड में शिक्षक ने की 2 सहकर्मियों की गोली मारकर हत्या, खुद को किया ज़ख्मी

short by खुशी / on Tuesday, 30 January, 2024
गोड्डा (झारखंड) में एक सरकारी स्कूल में मंगलवार को एक शिक्षक ने अपने 2 सहकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों में से एक महिला है व घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर बुरी तरह ज़ख्मी कर लिया। बकौल पुलिस, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।