Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

झारखंड सरकार ने स्कूलों के लिए जारी की गाइडलाइन, सुबह की असेंबली पर रहेगी रोक

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 25 April, 2022
कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच झारखंड स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी की है। स्कूलों में सुबह की असेंबली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल गतिविधियों पर रोक रहेगी। स्कूलों को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए कैंप लगवाने और ज़िला प्रशासन को छात्रों व शिक्षकों का रैंडम कोविड-19 टेस्ट करवाने का निर्देश दिया गया है।