झारखंड हाईकोर्ट ने खनन लीज हासिल करने को लेकर सीएम हेमंत सोरेन को जारी किया नोटिस
झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची में 0.88 एकड़ क्षेत्र के खनन लीज का मालिक होने के खिलाफ दायर याचिका पर नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने इसे 'गंभीर मामला' बताया है। दरअसल, याचिका में कहा गया है कि सोरेन ने कथित तौर पर खनन मंत्री के रूप में अपने पद का दुरुपयोग कर लीज़ हासिल की है।
read more at हिन्दुस्तान


