झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए: पेट्रोल-डीज़ल पर उत्पाद शुल्क घटाने की घोषणा पर चतुर्वेदी
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल पर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद ट्वीट किया, "झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए।" उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स शेयर कर लिखा, "आखिरकार, देशवासियों का दर्द समझ तो आया!" बकौल सरकार, उत्पाद शुल्क में कटौती से पेट्रोल ₹9.5/लीटर और डीज़ल ₹7/लीटर सस्ता हो जाएगा।
read more at Twitter


