Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टी20 एशिया कप में शतक जड़ने वाले पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी बने पथुम निसांका

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Saturday, 27 September 2025
एशिया कप 2025 में शुक्रवार को भारत के खिलाफ खेले गए मैच में श्रीलंका के बल्लेबाज़ पथुम निसांका ने 107 (58) रनों की पारी खेली। इसके साथ ही वह टी20 एशिया कप में शतक जड़ने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज़ बन गए हैं। साथ ही टी20 एशिया कप में ऐसा करने वाले वह विश्व के तीसरे बल्लेबाज़ बने हैं।