टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम ने वानखेड़े में 'चक दे इंडिया' पर किया डांस
टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में सम्मान समारोह के दौरान 'चक दे इंडिया' पर डांस किया जिसका वीडियो सामने आया है। एक अन्य वीडियो में वानखेड़े स्टेडियम में हज़ारों फैन्स 'चक दे इंडिया' गाते नज़र आए। वानखेड़े में कार्यक्रम से पहले टीम ने मुंबई में ओपन-टॉप बस पर सवार होकर विक्ट्री परेड निकाली।
read more at लेटेस्टली


