टाइटैनिक हादसे में जीवित बची महिला की सगाई की अंगूठी ₹1.82 करोड़ में हुई नीलाम
टाइटैनिक हादसे (1912) में बची लेडी डफ गॉर्डन उर्फ लूसी की दुर्लभ सगाई की अंगूठी शनिवार को विल्टशायर के 'हेनरी एल्ड्रिज ऐंड सन' नीलामीघर में ₹1.82 करोड़ में बिकी जिसका नाम 'टाइटैनिक अंगूठी' था। अंगूठी उनके पोते जॉन के परिवार ने नीलाम की। इसी नीलामी में जहाज का 'डे टिकट' ₹48 लाख और एक पोस्टकार्ड ₹39 लाख में बिका।
read more at Newsbytesapp


