टिक-टॉक वीडियो बनाने के लिए शेर के पिंजरे में घुसा पाकिस्तानी शख्स, शेर ने कर दिया हमला
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक पाकिस्तानी शख्स टिक-टॉक वीडियो शूट करने के लिए शेर के पिंजरे में घुस गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया, "जैसे ही शख्स फोन लेकर गया शेर ने उसपर हमला कर दिया और उसके सिर, चेहरे और हाथ में चोटें आई हैं।" शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है।
read more at Hindustan Times


