टैक्सी की छत पर भाई का शव बांधकर उत्तराखंड में घर ले गई बहन, ऐंबुलेंस चालकों ने मांगे थे ₹12,000
हल्द्वानी (उत्तराखंड) में एक युवती से उसके 20-वर्षीय भाई के शव को 200-किलोमीटर दूर ले जाने के लिए ऐंबुलेंस चालकों ने ₹10,000-₹12,000 मांगें जिसके बाद वह शव को टैक्सी की छत पर बांधकर घर ले गई। पिथौरागढ़ निवासी भाई-बहन प्राइवेट नौकरी करते थे और युवक की शुक्रवार को मौत हुई थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंप दिया था।
read more at News18 हिंदी


