सेंट्रल GST अधिकारियों ने FY26 में ₹74,782-करोड़ के फर्ज़ी इनपुट-टैक्स-क्रेडिट (ITC) से जुड़े 30,162 मामलों का पता लगाया और 358 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। वहीं, अधिकारियों ने फर्ज़ी पैन-आधार के ज़रिए कराए गए 1,517 फर्ज़ी GST-रजिस्ट्रेशन पकड़े जिनके ज़रिए ₹9,940-करोड़ का फर्ज़ी ITC लिया गया था। गौरतलब है, FY25 में ₹58,773-करोड़ के ITC फ्रॉड से जुड़े 15,283 मामले पकड़े गए थे।