Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टाटा समूह का ट्रेंट और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स NSE के निफ्टी50 में होंगे शामिल

short by श्वेता यादव / on Saturday, 24 August, 2024
प्रमुख शेयर बाज़ार एनएसई के विभिन्न सूचकांकों में अगले माह से बदलाव होने जा रहे हैं। इसके तहत एनएसई के निफ्टी50 में टाटा समूह के ट्रेंट और सार्वजनिक क्षेत्र की भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को शामिल किया जा रहा है। वहीं, एलटीआई माइंडट्री और डिवीज़ लैबोरेटरीज़ के शेयरों को निफ्टी50 से बाहर किया जाएगा। यह बदलाव 30 सितंबर से प्रभावी होंगे।