Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टॉप 10 कंपनियों में से 7 का m-cap ₹74573 करोड़ बढ़ा, इस बैंक को सबसे ज़्यादा फायदा

short by Tanya Jha / on Sunday, 5 October 2025
बीते सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप कुल मिलाकर ₹74,573.63 करोड़ बढ़ गया। एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी के मार्केट कैप में बढ़ोतरी दर्ज की गई जिसमें एचडीएफसी सबसे फायदे में रहा। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज़, भारती एयरटेल और इन्फोसिस के मार्केट कैप में गिरावट आई।