टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान 64 लोगों के मोबाइल हुए चोरी: मुंबई पुलिस
पुलिस ने बताया है कि मरीन ड्राइव (मुंबई) पर गुरुवार को टीम इंडिया की टी20 विश्व कप-2024 विक्ट्री परेड के दौरान कम-से-कम 64 लोगों के मोबाइल चोरी हो गए जिनकी शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं, सड़क पर मिले 13 मोबाइल उनके मालिकों को लौटा दिए गए। विक्ट्री परेड देखने हज़ारों लोग इकट्ठा हुए थे जिसका वीडियो सामने आया था।
read more at ABP न्यूज़


