टीम इंडिया के होटल के पास मिला संदिग्ध पैकेज, खिलाड़ियों को अंदर रहने को कहा गया
बर्मिंघम (इंग्लैंड) में टीम इंडिया के होटल के पास मंगलवार दोपहर को एक संदिग्ध पैकेज मिला जिसके बाद खिलाड़ियों को अंदर ही रहने को कहा गया। सुरक्षा एहतियात के तौर पर कई इमारतों को खाली करा लिया गया और घेराबंदी कर दी गई। गौरतलब है, टीम इंडिया अपने दूसरे टेस्ट मैच के लिए बर्मिंघम में है।
read more at हिन्दुस्तान


