टॉम लैथम के आउट होने के बाद विराट कोहली ने मैदान में किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में रविवार को न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ टॉम लैथम के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली मैदान में डांस करने लगे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लैथम 30 गेंदों में 14 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए। न्यूज़ीलैंड ने 50 ओवर में 251/7 का स्कोर बनाया।
read more at CricTracker


