अमेरिका के मिशिगन राज्य के ग्लैडविन काउंटी के निवासियों से टॉयलेट, सिंक, शॉवर और अन्य प्लंबिंग सुविधाओं का इस्तेमाल न करने को कहा गया है। दरअसल, बिजली गिरने के कारण सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट क्षतिग्रस्त हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने काउंटी के कुछ इलाकों में रहने वाले लोगों को पोर्टेबल टॉयलेट उपलब्ध कराए हैं।