टॉयलेट पेपर पर क्यों बने होते हैं डिज़ाइन?
टॉयलेट पेपर पर बने डिज़ाइन को एम्बॉसिंग कहते हैं जो उन्हें मज़बूत व मुलायम बनाने में मदद करते हैं। एम्बॉसिंग से पेपर की अलग-अलग परतें आपस में बेहतर तरीके से जुड़ जाती हैं और इससे पेपर आसानी से फटता नहीं। इसके अलावा एम्बॉसिंग के चलते टॉयलेट पेपर गीला होने पर फिसलता नहीं और उसकी ग्रिप अच्छी बनी रहती है।
read more at Times Now नवभारत


