टॉयलेट में महिला सहकर्मियों के वीडियो बनाने वाले कर्मी को इन्फोसिस ने नौकरी से निकाला
इन्फोसिस ने कहा है कि उसने ऑफिस टॉयलेट में महिला सहकर्मी के वीडियोज़ बनाने वाले 28-वर्षीय स्वप्निल नागेश नामक कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है। इन्फोसिस ने कहा, "हम किसी भी तरह के उत्पीड़न के लिए ज़ीरो टॉलरेंस रखते हैं...आगे की जांच में सहयोग जारी रखेंगे।" बकौल रिपोर्ट, स्वप्निल के फोन से 30 से अधिक अश्लील वीडियो मिले थे।
read more at Moneycontrol


