Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रेकिंग, कैंपिंग व फोटोग्राफी के लिए अच्छा माना जाता है चकराता हिल स्टेशन

short by रुखसार अंजुम / on Wednesday, 30 October, 2024
उत्तराखंड के देहरादून के पास स्थित चकराता हिल स्टेशन सुंदर पहाड़ियों के बीच बसा है। ट्रेकिंग, कैंपिंग व फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए यह हिल स्टेशन अच्छा माना जाता है। ट्रेकिंग के लिए लोकप्रिय स्थल टाइगर टॉप है। चकराता में लखामंडल एक प्राचीन मंदिर है जो ऐतिहासिक महत्व रखता है। इसके अलावा देववन में पिकनिक भी मना सकते हैं।