Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रेन के इंजन में कितनी तरह के होते हैं ब्रेक और क्या होते हैं उनके काम?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 13 November, 2026
ट्रेनों में आमतौर पर ऑटोमेटिक एयर, इंडिपेंडेंट, डायनेमिक, रीजेनरेटिव और हैंड ब्रेक प्रणालियां होती हैं। ऑटोमेटिक एयर ब्रेक पूरी ट्रेन को रोकता है जबकि इंडिपेंडेंट ब्रेक केवल इंजन पर काम करता है। डायनेमिक ब्रेक ट्रैक्शन मोटरों से गति घटाता है। रीजेनरेटिव ब्रेक बिजली वापस सप्लाई में भेजता है और हैंडब्रेक ट्रेन को स्थिर रखता है।